न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

चंद्रमा और कुमुदिनी

Spread the love
image_pdfimage_print

चंद्रमा और कुमुदिनी
———————-

तुम जीवन-नौका के खेवैया
मैं संग तुम्हारे बहती गयी
उस पार उतरने की आशा में
तुमको हर पल तकती रही

आँधी और तूफां ने घेरा
पर, तुमने साथ कभी न छोड़ा
लहरों ने था हमें झकझोरा
डूबे थे पर ,हाथ न छोड़ा

नहीं जताया किंचित तुमने
जीवन में अवसादों को
सदा संभाले रखा तुमने
विचलित होते मेरे मन को

मैं बेसुध बन, नौका में तिर
संग हिचकोले लेती रही
जीवन की गहरी नदिया में
मस्तानी बन, बहती रही

गहरे-विस्तृत, हिम-सागर में
बिना झिझक ही तिरती रही
सुखद बनाया जीवन मेरा
बिन मौसम ही खिलती रही

साथ न छोड़ा पल भर मेरा
जीवन के झंझावत में
दिया सहारा तुमने हरदम
घनी-दुपहरी जीवन में

तुम मेरे जीवन के साथी
और मैं तुम्हारी सहसङ्गनी
संग बिताएंगे हम जीवन
जैसे चंद्रमा और कुमुदिनी

–सीमा पटेल

Last Updated on August 19, 2022 by srseossoda

  • सीमा
  • कवयित्री
  • परिवर्तन
  • [email protected]
  • D-12/60 sect. 8 rohini delhi 110085
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!