न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

*हँसी ख़ुशी प्रेम से रहें घर ही स्वर्ग है*

Spread the love
image_pdfimage_print

*हँसी ख़ुशी प्रेम से रहें घर ही स्वर्ग है*
**********************************

रचयिता :

*डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.

 

बिना कुछ करे ना कभी कुछ मिला है,
कर्मों का फल ही तो सदा ये मिला है।

भले लोग चाहें कि हमें सब नसीब हो,
मुमक़िन नहीं है सब अपने नसीब हो।

देता वही है प्रभु जो हक़ में है अच्छा,
उसके अलावा ना कोई साथी सच्चा।

मिले स्वर्ग हमको सब पाना चाहते हैं,
मरना तो कोई भी ना मगर चाहते हैं।

अपने मरे बिन ना मिलता ये स्वर्ग है,
हँसी ख़ुशी प्रेम से रहें तो घर स्वर्ग है।

मचायेंगें चाचर कलह करें तो नर्क है,
सुबह शाम झगड़े तनी तना नर्क है।

जीवन हो ऐसे तो ये जीवन बेकार है,
नफ़रतें ये छोड़ें करें प्रेम ना बेकार है।

प्रेम ही तो जीवन का सत्य आधार है,
प्रेम ही मानव का मात्र एक संसार है।

धर्म कर्म परोपकार केवल ये लक्ष्य हो,
संकटों में भी मुस्काएं ये परिलक्ष्य हो।

डगमगाये चाहे नैया पहुंची हो मंझधार,
ईश्वर ही करेगा जीवन सब ये बेड़ापार।

 

रचयिता :

*डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.
(शिक्षक,कवि,लेखक,समीक्षक एवं समाजसेवी)
इंटरनेशनल चीफ एग्जीक्यूटिव कोऑर्डिनेटर
2021-22,एलायन्स क्लब्स इंटरनेशनल,प.बंगाल
संपर्क : 9415350596

Last Updated on June 26, 2021 by dr.vinaysrivastava

  • डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव
  • वरिष्ठ प्रवक्ता
  • पी बी कालेज
  • [email protected]
  • 156 - अभय नगर, प्रतापगढ़ सिटी, उ.प्र., भारत- 230002
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!