न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

*संघर्षों में लड़ने से ही मिलती है सदा सफलता*

Spread the love
image_pdfimage_print

*संघर्षो में लड़ने से ही मिलती है सदा सफलता*
****************************************

रचयिता :
*डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.

 

संघर्षों में जो लड़ता है, आगे वही निकलता है।
जीवन में उसे ही आगे,मिलती नई सफलता है।

कड़ा परिश्रम कुंजी है,इससे ये ताला खुलता है।
आत्मविश्वास भरा उर में,तो नहीं असफलता है।

धोखा व बेइमानी तो,इस जग में सब चलता है।
संघर्षों से पीछे हट जाए,पाता वही विफलता है।

कर्मवीर जो भी होते हैं,खुद निज राह बना लेते।
काँटों को वे काट छाँट, पथ फूलों से सजा लेते।

बुरे वक्त पर निर्णय जो,जीवन में सही से लेते हैं।
प्रतिकूल परिस्थितियों में भी,वही मात दे देते हैं।

सपने वह नहीं होते हैं,जो सोने में रात में देखे हैं।
सपने उन्ही के सच होते हैं,जो सोने ही ना देते हैं।

आलस्य व आराम ही शत्रु है,किसी सफलता का।
कठिन मेहनत ही विकल्प है,किसी सफलता का।

आलस्य आराम छोड़, जो कठिन परिश्रम करता।
जब तक सफल न हो,वो थोड़ा ही विश्राम करता।

जीवन में एक बार कोई,यदि कामयाब हो जाता।
उसके पीछे उसके संघर्षों,का नाम सदा ही आता।

मेरा तो ये ही कहना है,कर्म करो तो मीठा है फल।
जैसे कर्म इंसा करता है,वैसा ही मिलता प्रतिफल।

 

रचयिता :

*डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.
इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर-नार्थ इंडिया
एलायन्स क्लब्स इंटरनेशनल,कोलकाता,प.बंगाल
संपर्क : 9415350596

Last Updated on March 2, 2021 by dr.vinaysrivastava

  • डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव
  • वरिष्ठ प्रवक्ता
  • पी बी कालेज
  • [email protected]
  • 156 - अभय नगर, प्रतापगढ़ सिटी, उ.प्र., भारत- 230002
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

Leave a Comment

error: Content is protected !!