न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

वेलेंटाइन डे स्पेशल गीत-हम मीतों के हैं मीत

Spread the love
image_pdfimage_print

*वैलेंटाइन डे स्पेशल गीत-हम मीतों के हैं मीत*
****************************************

 

रचयिता :

*डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज, प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.

 

सभी मनाते हैं ये “वैलेंटाइन डे”।
आठ दिवसों का ये गजब है ‘डे’।

प्रथम दिवस “रोज डे” है होता।
प्रेमी प्रेमिका को गुलाब है देता।

दूसरा दिवस प्रपोज़ डे है होता।
इसमें प्रेमी उसे प्रपोज़ कर देता।

तीसरे दिवस चॉकलेट भी देता।
प्रेमिका को चॉकलेट खिलाता।

चौथे दिवस प्रेमी टेडी भी देता।
मखमली खिलौना ले कर देता।

पांचवे दिवस प्रॉमिस भी करता।
जीवन में साथ रहने को कहता।

छठवें दिन प्रेमी द्वय हग करते।
एक दूजे के प्रेमी गले हैं मिलते।

सतवें दिन प्यार में किस करते।
एकदूजे की बाँहों में कुछ रहते।

अठवें दिन जी भर करते प्यार।
ये है सर वैलेंटाइन डे का प्यार।

जीवन भर साथ रहने का प्यार।
सुख दुःख में साथ रहेंगें ये यार।

मैं कहता हूँ प्यार करें,पर सच्चा।
पल में खा जाएँ न धोखा गच्चा।

प्रेम करना ना कोई बुरी चीज है।
हीर-राँझा,शीरी-फरहाद बीज है।

लैला-मजनूँ के जैसा प्यार करो।
हवस वास्ते केवल न प्यार करो।

प्रेम करो ऐसे किजैसे लोटा-डोर।
खुद गला फंसाय पानी लावै बोर।

प्रेम दिवस की तभी सार्थकता है।
वरना ये केवल एक निरर्थकता है।

 

रचनाकार :

*डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.
इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर-नार्थ इंडिया
एलायन्स क्लब्स इंटरनेशनल,कोलकाता,प.बंगाल
संपर्क : 9415350596

Last Updated on February 15, 2021 by dr.vinaysrivastava

  • डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव
  • वरिष्ठ प्रवक्ता
  • पी बी कालेज
  • [email protected]
  • 156 - अभय नगर, प्रतापगढ़ सिटी, उ.प्र., भारत- 230002
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

Leave a Comment

error: Content is protected !!