न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

*जर ज़मीन जोरू होती है हर झगड़े की जड़*

Spread the love
image_pdfimage_print

*जर ज़मींन जोरू होती है हर झगड़े की जड़*
****************************************

रचयिता :

*डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.

 

जर ज़मीन जोरू से हमेशा,हो जाती है तकरार।
यही तो तीनों चीज है ऐसी,जिससे मचती है रार।

झगड़े की जड़ ये हैं तीनों,मरने मारने को तैयार।
भाई-2 में झगड़ा करवाये,पटका पटकी की मार।

मूड़ फुटौव्वल भी होती है,व लाठी फरसा से मार।
यह ना देखे अपना पराया, चलें गोलियां भरमार।

अपनों का खून है बहता,लाशों पे लाशें गिरती हैं।
थानापुलिस,कोर्टकचेहरी,के चक्कर में फिरती हैं।

दीवानी फौजदारी मुकदमा,पीढ़ी दर पीढ़ी चलती।
न्याय नहीं मिलता है जल्दी,तारीखें मिलती रहती।

होता है पछतावा अंत में,अपनों के खून बहाने का।
छाती से जिन्हें लगा खेलाया,उनकी जानें लेने का।

परिवार के खुशहाली में,कैसी नजर लग जाती है।
इक दूजे को नहीं सुहाता,दिल में गांठ बन जाती है।

पट्टीदार कभी बन जाते,इन सब झगड़ों का कारण।
बनते स्वजन कभी हैं,जर,जमींन,जोरू का रावण।

क्या लेकर आया धरती पर,क्या लेकर तू जायेगा।
खाली हाथ ही आया था तू,खाली हाथ ही जायेगा।

रहो प्यार से आपस में,कम ज्यादा जो है सब्र करो।
भाई भाई ही होता है, दुश्मन बन के ना कुफ्र करो।

हँसी ख़ुशी सुख शांति,मिले मिलजुल कर रहने में।
क्या रखा है झगड़े की जड़,जोरू ज़मीन गहने में।

मात-पिता के लिए बराबर, उसके सब ही बच्चे हैं।
बिना कपट निज कर्मो से,बढ़ जाते हैं जो सच्चे हैं।

 

रचयिता :

*डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.
इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर-नार्थ इंडिया
एलायन्स क्लब्स इंटरनेशनल,कोलकाता-इंडिया

संपर्क : 9415350596

Last Updated on February 19, 2021 by dr.vinaysrivastava

  • डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव
  • वरिष्ठ प्रवक्ता
  • पी बी कालेज
  • [email protected]
  • 156 - अभय नगर, प्रतापगढ़ सिटी, उ.प्र., भारत- 230002
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

प्रतीकात्मक छवि

साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम है यह सम्मेलन-डॉ विकास दवे

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम

प्रतीकात्मक छवि

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा साहित्यिक पत्रिकाओं

प्रतीकात्मक छवि

जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के बीच आपसी विमर्श – डॉ. शैलेश शुक्ला

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के

Leave a Comment

error: Content is protected !!