न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

*मुँह नाक में टोपी व वैक्सीन ही है दवाई*

Spread the love
image_pdfimage_print

*मुँह नाक में टोपी व वैक्सीन ही है दवाई*
**************************************

रचयिता :

*डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.

 

लगाये रखनाअपने मुँह नाक की टोपी।
कहें जिसे मास्क भी लाइफ तब होगी।

कैसा दौर है आया कुछ समझ न आये।
नया वैरियंट गया नहीं है दूजा आ जाये।

गजब कोरोना ये आई मुश्किल बीमारी।
प्राकृतिक बिलकुल ये लगे नहीं बीमारी।

इंसान त्रस्त हो गया ऐसी है ये महामारी।
पढ़ाई लिखाई रोजगार जा रही है मारी।

प्रथम द्वितीय लहरों का खतरा है झेला।
तीसरी लहर की पुनः आरही अब बेला।

चाइना ने ऐसी की है जग से नाइंसाफी।
दुनिया में कहीं पाने लायक ना है माफ़ी।

कोरोना संक्रमण ने करोड़ों जानें ले लीं।
अर्थव्यवस्था लोगों से नौकरियाँ ले लीं।

कभी ब्लैक व्हाइट फंगसों से हैं परेशान।
कभी येलो ग्रीन फंगस कर रहा परेशान।

लगता नहीं साल दो साल अभी जायेगा।
बच्चों बूढों जवानों सबपर कहर ढायेगा।

वैक्सीन तो लगवा लो ही सब कोई भाई।
मुँह नाक में टोपी व वैक्सीन ही है दवाई।

लापरवाही छोड़ें भैया पड़ जायेगी भारी।
आफत में पड़ जायें गें जां पे होगी भारी।

कोरोना अभी गया नहीं अभी नहीं दवाई।
सतर्क रहें व सुरक्षित रहें किये रहें कड़ाई।

 

रचयिता :

*डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.
(शिक्षक,कवि,लेखक,समीक्षक एवं समाजसेवी)
इंटरनेशनल चीफ एग्जीक्यूटिव कोऑर्डिनेटर
2021-22,एलायन्स क्लब्स इंटरनेशनल,प.बंगाल
संपर्क : 9415350596

Last Updated on June 26, 2021 by dr.vinaysrivastava

  • डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव
  • वरिष्ठ प्रवक्ता
  • पी बी कालेज
  • [email protected]
  • 156 - अभय नगर, प्रतापगढ़ सिटी, उ.प्र., भारत- 230002
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

Leave a Comment

error: Content is protected !!