न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

मनीषी मित्तल की नई कविता ‘सारा सच’  

Spread the love
image_pdfimage_print

अख़बार का इक पन्ना सारा सच बतलाता है।

देश-विदेश की सारी खबरें चुटकी में पहुंचाता है।

घर-आंगन में जब आता सब का मन हर्षाता है।

सुबह की सब की चाय का फिर ये स्वाद बढ़ाता है।

अख़बार के आंगन में कई तरह की खबरें है।

 कुछ खुशी की , कुछ गम की तस्वीरें है।

स्याही में है इतनी ताकत सच से नहीं घबराता है।

काले धन के चोरों को अदालत तक ले जाता है।

सारा सच फिर उनका जनता तक पहुंचाता है।

कानून के सारे निर्देशों को जारी करवाता है

नेता हो या अभिनेता सबका रंग बताता है।

रंग है इसका काला गोरा पर सच को ये दर्शाता है।

नहीं अख़बार ये है आईना

जो सारा सच दिखलाता है।

ना समझो इसको कागज के पन्ने 

ये रोजगार दिलाता है।

कितने ही लोगों के चूल्हे ये जलाता है।

समझ के इसको इतना सस्ता हवा में नहीं उड़ाना है,

जानकर इसके मूल्यों को दुनिया तक पहुंचाना है।

(स्वारचित)

 मनीषी मित्तल, टीजीटी हिन्दी ,राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय, मनीमाजरा चंडीगढ़। [email protected]। 8054660410

Last Updated on November 20, 2020 by dmrekharani

Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

Leave a Comment

error: Content is protected !!