न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

फूल जैसी बेटी

Spread the love
image_pdfimage_print

फूल जैसी बेटियों का ध्यान रखता हूंँ यहांँ

सुखद पल अनमोल क्षण में
बेटियांँ रहती हैं मन में …..
जगमगाते हुए सदन में – २
गुणगान करता हूंँ यहांँ
फूल जैसी बेटियों का
ध्यान रखता हूंँ यहांँ – २

तुम कहोगे ! बेटियों से रिश्ता क्या है ?
मैं कहूंँगा बेटियों में रब बसा है ।
तुम सुनोगे बेटियांँ तो हैं पराई – २
मैं कहूंँगा बेटियों ने सब रचा है ।
तुम सदा झूठ पर अफवाह उड़ाते
मैं तुम्हारी अफवाहों पर
कान रखता हूंँ यहांँ ।।

फूल जैसी बेटियों का
ध्यान रखता हूंँ यहांँ – २

बेटियों के अनगिनत किरदार देखो
बेटियों से सुखमय ये संसार देखो ।
बेटियों में तुम सदा देखोगे दुर्गा – २
बेटियों में मांँ – बहिन का प्यार देखो ।
बेटियों की गरिमा को पहचान लेना
मैं इसी अरजी का ऐलान करता हूंँ यहांँ

फूल जैसी बेटियों का
ध्यान रखता हूंँ यहांँ – २

गर्भ में क्यों बेटियों को मारते हो
कुल वधु को जीतते क्यों हारते हो ।
तुम नया इतिहास गड़ते हो यहांँ पर – २
तुम स्वार्थ हेतु अपनापन संँवारते हो ।
सुख समृद्धि की निशानी बेटियों पर
उनकी गरिमा के लिए
प्राण रखता हूंँ यहांँ

फूल जैसी बेटियों का
ध्यान रखता हूंँ यहांँ – २

शशि कान्त पाराशर “अनमोल”
नारी प्रधान लेखक
मथुरा, उत्तरप्रदेश

Last Updated on January 20, 2021 by skparashar7466

  • शशि कान्त पाराशर "अनमोल"
  • संस्थापक
  • Siddhi - An Expectation Women's Literature Organization
  • [email protected]
  • ब्रह्मपुरी कॉलोनी , गिरधरपुर , मथुरा, उत्तरप्रदेश
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

123

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों और भविष्य पर होगा व्यापक विमर्श

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों

4 thoughts on “फूल जैसी बेटी”

Leave a Comment

error: Content is protected !!