न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

देशभक्ति काव्य लेखन प्रतियोगिता हेतु “युवा पीढ़ी के नाम”

Spread the love
image_pdfimage_print

युवा पीढ़ी के नाम….

नव जवानों देश का संदेश

चाहता कुछ आज हमसे है हमारा देश ।।

आज इसको चाहिए स्वर्णिम रसा का प्राण 

चाहिए इसको अभी कर्मठ युवा की जान 

शुद्ध, प्रेमिल, स्फीत, समतल चाहिए अभियान 

शांतिमय सुख के लिए हर क्षेत्र का विज्ञान

जहाँ टूटता हो देश का हर बुरा परिवेश ।।  नव जवानों……

फूक दे  सूखे तृणों में आज अनुपम जान 

आज हो जाए कठिन पाषाण भी आसान

आज होना है हमें इस देश पर कुर्बान 

ज्वालामुखी पर भी हरे लहरा रहे हों धान

फिर नहीं संकोच से आघात हो घृति – देश ।। नव जवानों …..

एक ही दुष्कर्म से इसका अखिल विश्वास 

होना यहाँ खण्डित नया जीवन, नया उल्लास   

एक जीवन सत्य है, है दूसरा अभिशाप 

एक सुन्दर झंकृति दूसरा करुण आलाप 

भूल मत जाओ भारत मात का आदेश ।। नव जवानों……

आज इसको चाहिए शिक्षित जनों के वृन्द 

आज हँसता चाहिए संतोषमय अरविन्द 

डंस रहे विष ज्वालमय चतुर्दिक भयानक सर्प 

चाहिए रक्षक अतः खग राज सा बल दर्प 

देखना! विश्वास पर लुट जाए न यह देश ।। नव जवानों ….

डॉ. अमरकांत कुमर

Last Updated on January 12, 2021 by amarkantkumar1959

  • डॉ. अमरकांत कुमर
  • एसोसिएट प्रोफेसर हिन्दी विभाग
  • एम एल एस एम कालेज दरभंगा
  • [email protected]
  • मानस, न्यू प्रोफेसर कालोनी, दिग्घी पश्चिम, दरभंगा
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

image_20260921_102530

रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱रचनात्मकता, संस्कार और रंगमंच का समन्वित अभिव्यक्ति के व्यक्तित्व डॉ ० उमेश कुमार   चौरसिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!