न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

शुभा शुक्ला निशा की कविता – ‘नारी’

Spread the love
image_pdfimage_print

जिस स्त्री से जीवन पाते हैं उस पर ही कलंक लगाते हैं
सारे ग़लत काम स्वयं करते और नारी पर ही दोष लगाते हैं
समझ सको तो समझो नारी जिसने तुमपे खुशियां वारी
तुम्हारे जन्म पे मिठाईयां बांटी अपने समय तानो की बौछार ही आंकी
नो महीने गर्भवती रहकर घर सारे काम सम्हाले
पर नारी ने ही सास ननद बन के उसपे ही अत्याचार कर डाले
कैसे जीती और क्योंकर जीती इतने जुल्म वो सहती जाती
बस एक अपने कोख में पलती जिंदगी के लिए हंस जीती जाती
पर वह अपनी किस्मत से हारी जिनकी उंगली उसने कभी ना छोड़ी
आज उन्हीं युवा होती औलादों ने उसकी सारी उम्मीदें तोड़ी
धरती हम सब की माता है जननी भी हमारी जन्मदाता है
मान सम्मान सब करलो उसका उससे ही जीवन आता जाता है
आखिर क्यों होता आया हमेशा से स्त्री पर इतना अत्याचार
क्यों वो सबकुछ सहने पर भी कहलाती बेकार और लाचार
श्रष्टि का संचार उसी से दुनिया औ परिवार उसके सहभाग से
फिर भी क्यों समझी जाती शून्य वो इस पुरुष प्रधान समाज में
मै ये नहीं कहती की नारी जाति की किस्मत ही खराब है
पर जो ना उठा पाए आवाज अपने हक़ में उसकी दुनिया बर्बाद है
बहुत कुछ तो जीत गई इस मान सम्मान की जंग को
पर कुछ अभी भी घुट रहीं पी कर अपमान के दंश को
आज भी कुछ बहने हमारी जिन्दा जलाई जा रही
पल रही कोख में बेटी की आज भी सांसे बुझाई जा रही
नहीं होती सबमें हिम्मत आवाज उठाने की अपने लिए
डर डर के जीती जीवन अपना कोई साथी नहीं सम्हालने के लिए
आदि काल से तो हम नारी कभी भी इतनी कमजोर नही रही
कई महिलाएं वीरता के लिए संपूर्ण विश्व में
मशहूर रही
अंग्रेजो के समय भी देखिए नारी शक्ति का फैला परचम था
लक्ष्मी बाई , सरोजिनी नायडू कस्तूरबा गांधी , विजया लक्ष्मी में कितना दम था
जब हमे भी स्वतंत्र होना था तब हमे घूंघट में कैद किया
और पुरुष वर्ग ने नारी जाति पर जाने क्यों कर आधिपत्य किया
नारी शक्ति है जीवनदायनी उसे अपना अस्तित्व समझना होगा
पुरुषों के आधीन नहीं वो उसे अपना व्यक्तित्व बदलना होगा

शुभा शुक्ला निशा
रायपुर छत्तीसगढ़

Last Updated on January 6, 2021 by srijanaustralia

  • Shubha
  • shukla
  • Sakhi saheli
  • [email protected]
  • Hono 291 Behind krishna kids academy, Sundar nagar, Raipur Chhattisgarh
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

प्रतीकात्मक छवि

साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम है यह सम्मेलन-डॉ विकास दवे

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम

प्रतीकात्मक छवि

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा साहित्यिक पत्रिकाओं

प्रतीकात्मक छवि

जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के बीच आपसी विमर्श – डॉ. शैलेश शुक्ला

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के

Leave a Comment

error: Content is protected !!