न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

औरत की इच्छा

Spread the love
image_pdfimage_print
 
                       औरत की इच्छा 
                    ————–
 
चट्टानों के बीच कैद एक शीतल सी धारा जल की |
बाहर आने को व्याकुल है,व्यथा कहे किससे मंन की| 
 
ऊँचा मस्तक किये खड़े हैं , अहंकार के मद में चूर |
ज्वालामुखी धधकता मन में, व्यथा सुनेंगे क्या ये क्रूर |
 
ये पाषाण मुझे समझे हैं , मैं शीतल सी सलिला हूँ |
क़ैद किये हैं मुझे युगों से, जाना केवल अबला हूँ |
 
अबला जिसको समझ रहे हैं,परम शक्ति है उसका नाम |
नादानी में भूल रहे हैं,  होगा इसका क्या परिणाम |            
                                       
जितने महारथी जन्में हैं , शूरवीर ,योद्धा ,अभिराम| 
सबने पहले चलना सीखा ,अबला के आँचल को थाम|
 
अति बलवान समझते खुद को ,अहंकार दिन -दूना है 
तूने दबा रखा धरती को , तुझे चरण अब छूना है|
 
डॉ. ज्योति मिश्रा 
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
 

Last Updated on December 31, 2020 by 1974.mysoul

  • Jyoti
  • Mishra
  • मिश्र
  • [email protected]
  • #402, 4th floor, Saotshringi apartment, behind surya hotel, karbala road, Bilaspur () Chhattisgarh)
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

प्रतीकात्मक छवि

साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम है यह सम्मेलन-डॉ विकास दवे

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 साहित्यिक पत्रिकाओं को प्रतिद्वन्द्विता की दौड़ से बाहर निकालकर एक परिवार बनाने का उपक्रम

प्रतीकात्मक छवि

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के साहित्य अकादमी की ऐतिहासिक पहल की समीक्षा साहित्यिक पत्रिकाओं

प्रतीकात्मक छवि

जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के बीच आपसी विमर्श – डॉ. शैलेश शुक्ला

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 जरूरी और उपयोगी है संपादकीय कर्म की चुनौतियों पर प्रशिक्षण और संपादकों के

3 thoughts on “औरत की इच्छा”

  1. विद्या भूषण मिश्र

    वाहहहहह बहुत सुंदर कविता। नारी अबला नहीं , बल्कि शक्तिपुंज है। हार्दिक बधाई।🌹

  2. Dr Jyoti Mishra ji ki Maine kai sari kavitayan padhi hain.Bahut karuna bhari hoti hain.Ek nari ki vyatha ko inse jyada koi nahin samajta,mere hisab se.Inko bahut bahut badhai aur meri shubh kamnayan.

  3. रामपाल आड़ा, अन्वायोजक।

    अनुपम औ अद्वितीय भावाभिव्यक्ति- सशक्त औ’ सटीक चिंतन-चित्रण अविस्मरणीय औ अभिनंदनीय है।
    जी सादर धन्यवाद। आभार स्वीकारतें औ अभिनंदन करते हैं।
    शुभसंध्या जय श्री कृष्ण।
    🙏 🙏 🙏

Leave a Comment

error: Content is protected !!