न्यू मीडिया में हिन्दी भाषा, साहित्य एवं शोध को समर्पित अव्यावसायिक अकादमिक अभिक्रम

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

सृजन ऑस्ट्रेलिया | SRIJAN AUSTRALIA

विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया से प्रकाशित, विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित, बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय ई-पत्रिका

A Multidisciplinary Peer Reviewed International E-Journal Published from, Victoria, Australia

डॉ. शैलेश शुक्ला

सुप्रसिद्ध कवि, न्यू मीडिया विशेषज्ञ एवं
प्रधान संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

श्रीमती पूनम चतुर्वेदी शुक्ला

सुप्रसिद्ध चित्रकार, समाजसेवी एवं
मुख्य संपादक, सृजन ऑस्ट्रेलिया

“देशभक्ति-काव्य लेखन प्रतियोगिता” हेतु कविता – “नमन तुमको देश मेरा”

Spread the love
image_pdfimage_print

नमन तुमको           देश मेरा

सूर्य चंदा और तारे

के सुखद मनहर नजारे

हैं सजाते देश को नित

स्वर्ण किरणों के सहारे,

गोधुली जिसकी सुहानी

सुखद है जिसका सवेरा 

नमन तुमको देश मेरा ।

अहा! पर्वत और घाटी

धन्य अपनी धूल माटी

अर्चना मे लिप्त जिसकी

वेदमंत्रों के सुपाठी,

देवताओं की धरा यह

साधु-संतो का बसेरा

नमन तुमको देश मेरा ।

हम चले सबको जगाने

जागरण का गीत गाने

विश्व गुरु था देश अपना

विश्व गुरु फिर से बनाने,

चल पड़े हैं हम धरा से

अब मिटाने को अँधेरा

नमन तुमको देश मेरा ।

  

   अनन्त प्रसाद ‘रामभरोसे’

ग्राम पोस्ट-सागरपाली

जिला-बलिया

277506 

E mail – [email protected]

Mobile-9838408017

उपर्युक्त रचना मेरी मौलिक, स्वरचित है। इसपर किसी तरह का कापीराइट विवाद नहींं है।

 अनन्त प्रसाद’रामभरोसे’

Last Updated on January 4, 2021 by anantprasadrambharose

  • अनन्त प्रसाद 'रामभरोसे'
  • पूर्व प्रवक्ता
  • व्यक्तिगत
  • [email protected]
  • ग्राम-पोस्ट- सागरपाली ,जिला- बलिया ,पिनकोड-277506
Facebook
Twitter
LinkedIn

More to explorer

123

हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों और भविष्य पर होगा व्यापक विमर्श

Spread the love

Spread the love Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष : भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के मनीषी, समकालीन चुनौतियों

Leave a Comment

error: Content is protected !!