1

“प्रेम-काव्य लेखन प्रतियोगिता”- जल उठे दीप

जल उठे दीप

जल उठे दीप दोऊ ,आरती तो सजाने दे

भावना का भोग , इस देवी को चढ़ाने दे |

हँसी की तरंगिणी को ,कान घुल जाने दे

मिश्री की चाशनी का, स्वाद थोड़ा आने दे |

मीठी तान बाँसुरी की ,फिर छिड़ जाने दे

राधा-कान्हा प्रेम गीत ,फिर गुनगुनाने दे |

जल उठे—————-चढ़ाने दे |

मंदिरों की घंटियों से,आत्मा का पाप धुले

ह्रदय तरंगिणी को ,डुबकी लगाने दे |

साधन को पूर्ण आज ,साधिका से होने दे

प्रेम जल गगरी से ,आत्मा भिंगोने दे |

जल उठे———–चढ़ाने दे |

 

कवयित्री -प्रेमशीला सिंह

मौलिक स्वरचित रचना

मोबाईल/whats -app: 9425008960  

 

 




“देशभक्ति-काव्य लेखन प्रतियोगिता” हेतु कविता – जाग वीर  

जाग वीर  

जाग वीर वीरता भर ,निंद्रा का तू त्याग कर दे

भारती के आन पर तू, प्राण का बलिदान कर दे

प्रस्थान कर सीमाओं पर, अरि को तू ललकार दे

नरमुंड  सजा के थाल में , तू भारती को दान कर दे |

बाहुओं को लौह कर तू ,सीने को तू चट्टान कर ले

अग्नि से तू आग ले ,लपट ज्वालामुखी का भर ले  

भस्मासुर का रूप धर ,और दुश्मनों के प्राण हर ले

शेर बन दहाड़ उठ तू ,हाथियों का बल तू भर ले |

सागर से बड़वाग्नि ले ,गर्जन-तर्जन तू रोर भर दे

ला सुनामी तीव्रतर  तू ,विनाश तू विनाश कर दे

सोता सागर जाग जा तू, दुश्मनों का नाश कर दे

काट अरि के मुंड को तू ,कंदुक बना उछाल दे  | 

काल तू विकराल बन जा ,दुश्मनों का नाश कर दे

अपने पौरुष के तू बल से , धरा अम्बर को कँपा दे

है अमावस  रात गहरी , बन के सूरज प्रकाश दे

अंधकार घोर घिरा है ,रात्रि  को विहान कर दे |

 

कवयित्री-प्रेमशीला सिंह

मौलिक स्वरचित रचना

मोबाईल/whats -app: 9425008960  

 

 

 

 

  




प्रेम-काव्‍य लेखन प्रतियोगिता – प्रेम की परिभाषा

प्रेम की परिभाषा

 

 प्रेम की पवित्रता परखना हो तो 

भगवान की सूरत से परखों

प्रेम छोडने के लिए नहीं

                                                  पाने के  लिए  किया जाता है                                    ।।  1   ।।

 

प्रेम की आंंधी इन्‍सान को 

राजा से  रंक  भी बना  सकती है 

प्रेम तो दो आत्‍माओं का पवित्र  मिलन है 

                              प्रेम ही सच्‍चा रिस्‍ता  है  जिसमें प्‍यार ही प्‍यार  हैै                ।। 2 ।।

 

प्रेम को पाने के लिए जान की आहुती तक देनी पडती है

तब कोई प्रेम की ज्‍योती जगमगाती है 

प्रेम की गहराई सात समुंदर से गहरी है और हिमालय से भी उॅँँची है

                        प्रेम काेे गर सच्‍चा प्रेम मिले तो जीवन स्‍वर्ग ही स्‍वर्ग बन जाता हैै          ।।  3 ।।

 

 

 




देशभक्ति काव्य प्रतियोगिता

1****** “मातृ वन्दना” *****

हे जन्मभूमि, हे कर्मभूमि, हे धर्मभूमि है तुझे प्रणाम!
ऐ रंगभूमि, ऐ युद्वभूमि, ऐ तपोभूमि है तुझे प्रणाम!!

सम्प्रदायों की सरिताएँ हैं, बहु धर्मों का संगम है
है वीरों की तू क्रान्तिभूमि, ऐ क्रान्ति भूमि है तुझे प्रणाम!

जौहर की ज्वाला तुझमें है, तुझमें है शीतलता महान
ऐ महादेश, ऐ महाभूमि, तुझको है मेरा सत-सत प्रणाम !!

वीरों की तुम बगिया हो, इस बगिया के हम फूल
प्रेम,अहिंसा धर्म हमारा, यही हमारा मन्त्रमूल !!

तू धड़कन की उद्भव, हर जन की है प्राण
तुझे समर्पित तन व मन और समर्पित मेरा प्राण !!

हे जन्मभूमि, हे कर्मभूमि, हे धर्मभूमि है तुझे प्रणाम!
ऐ रंगभूमि, ऐ युद्धभूमि, ऐ तपोभूमि है तुझे प्रणाम !!
…………………………………..✍️ स्वरचित एवं मौलिक रचना:’बृजेश आनन्द राय’
2-
………….कविता………….
” भारत वन्दन “
………………………………
मरू को शस्य श्यामला कर दे, पर्वत पर जो दुर्ग बना दे;
ऐसी ‘भारत की मानस’ है, अजन्ता में बुद्धत्व जगा दे !!
टेरीकोटा से परकोटा तक, वास्तुकला स्थापित कर दे;
ये ‘आर्यावर्त का वैभव’ है, रेत को जो स्वर्णिम आभा दे !!
ऋचा में संगीत गूंँजती, महामृत्युंजय का वरण करती;
यज्ञ, शंख, ओंंकार की संस्कृति, ताण्डव को शिवत्व से भर दे !!
देववाणी आकाश -गुंजित, अट्टालिका प्रतिध्वन-निनादित;
ताल, थाप, शास्त्रीय-सनातन, अखिल विश्व झंकृत कर दे !!
वेद, ऋषि, कृषि-ज्ञान;
योग, आयुष परम्परा महान;
लोक-विद्या, विविध रंग, ‘आदि-जन-मन’, सुख सुषमा दे !!

स्वरचित एवं मौलिक ✍️ बृजेश आनन्द राय”
3:-
**************************3जागो हे भारत की युवा-शक्ति”
**********’कविता’************

“जागो हे भारत की ‘युवा-शक्ति’ !”
सिन्धु में लहर उठे,
वायु में भवर उठे,
गिरि में भूचाल है;
उत्तर क्षितिज लाल है!
जागो स्वाभिमान से,
देश के सम्मान से,
है ‘शत्रु’ दर्प तोड़ना;
गर्दन है मरोड़ना…
अब न झुकेंगे कभी,
अब न सहेंगे कभी ;
छल में जो हैं खो दिये-
वो भी पा लेंगे सभी !
मांँ भारती की ‘करने को भक्ति ‘!
जागो हे भारत की युवा-शक्ति!!
अक्साई, गलवान हो,
कश्मीर, डोकलाम हो,
द्रास, बटालिक के लिए;
चाहे भीषड़ संग्राम हो !
हम डटेंगे हर जगह ,
हम मिटेंगे हर जगह ,
अपने मातृभूमि की-
एक इंच न छोड़ेंगे जगह…!
ऐ ‘शत्रु’ ! मत घूरना,
आस्तीन मत सिकोड़ना;
भुजाएं हम तोड़ देंगे,
मस्तक हम फोड़ देंगे,
लद्दाख की बात करोगे…?
तिब्बत में चीर देंगे!
मांँ भारती से मिलती है शक्ति!
जागो हे भारत की युवा-शक्ति !!
प्रेरित हम राम से,
योगेश्वर के काम से,
बुद्ध की अहिंसा और-
नानक के गान से !
प्राचीनतम इतिहास हम,
सनातनी विकास हम;
हड़प्पा मोहन जोदड़ो की-
‘सभ्यता विकास क्रम’ !
‘हमें तुम विज्ञान दोगे…?’
( दूसरे देशों से प्रश्न )
‘तकनीकी का वरदान दोगे…?’
सीखो, आगम-वेद से ;
आर्यों के मेधा-योग से;
ऋषियों के संयम और-
त्रिपिटक के त्याग से!
अद्भुत है हमारी आत्मशक्ति!
जागो हे भारत की युवा शक्ति!!
**************************✍️बृजेश आनन्द राय *************************
कविता(गीत)शीर्षक:”गगन में गूंज रहा जयगान”

…………. गीत ……..
गगन में गूँज रहा जयगान,
मेरा प्यारा भारत देश महान!!-टेक!!
नव जागृत, नव मन प्रमुदित,
नव आत्मबल, नव पुनर्संगठित;
‘हर भारतवंशी’ – नव इच्छित
-‘देश का भविष्य में द्रुत उत्थान’!
मेरा प्यारा भारत देश महान!!
गगन में गूंज….. …. !!.1टेक
‘हिमगिरि उत्तुंग, विस्तृत सागर’,
प्रसन्न रहें,जिसके यश गाकर;
‘महापुरुषों की अमर कीर्ति-
और अन्तरिक्ष भेदता ज्ञान’!
मेरा प्यारा भारत देश महान!!
गगन में गूंज… …. !!टेक2
जहाँ पूजे जाते, जड़-जंगम,
पर्वत और नदियों का संगम;
मौसम के गीतों में रहते-
घाघ-भट्टरी के अनुमान!
मेरा प्यारा भारत देश महान!!
गगन में गूँज रहा….. …!!टेक3
नभमंडल से रविमंडल तक,
दिग्मंडल से जग मंडल तक;
भारत के विस्तृत भूमण्डल पर-
कर रहा देश अब नव-संधान!
मेरा प्यारा भारत देश महान!!
गगन में गूँज… ….महान!!टेक4
……………………………………
स्वरचित मौलिक:✍️’बृजेश आनन्द राय’
*************************
5-
कविता शीर्षक: ‘भारत देश हमारा प्यारा’
…………………………………….
……………कविता…………..
प्रगति पथ पर कर्म निरत
स्वतन्त्रता के लिए संघर्षरत
लोकतन्त्र का अनुपालक
सम्पूर्ण विश्व में न्यारा।
भारत देश हमारा प्यारा।।1।।
जनमन की है महागाथा यह
समता समरसता की भाषा यह
स्रम-संगीत सर्वहारा की
‘कृषि-प्रधान’ देश का नारा ।
भारत देश हमारा प्यारा।।
सर्वजन हिताय, बहुजन सुखाय
संस्थापित सर्व सांविधिक निकाय
‘मानवाधिकार और कर्तव्य ज्ञान’
गणतन्त्र सभी को प्यारा।
भारत देश हमारा प्यारा।।
‘गुटनिरपेक्ष-तटस्थता-सिद्धान्ता’
‘पंचशील-नियम-पालनकर्ता’
‘विश्व शान्ति का अग्रदूत’
‘वसुधैव कुटुम्बकम’ तान हमारा।’
भारत देश हमारा प्यारा।।
‘सदा सेवा में तत्पर’ भाव जहाँ पर
‘अहर्निशसेवाम्यहम’ चाव जहां पर
कर्मयोद्धाओं का गाँव जहाँ पर
‘परहित-जीवन-अर्पण’- संकल्प हमारा।
भारत देश हमारा प्यारा।
…………………………………….
स्वरचितः एवं मौलिक(C)’:-✍️बृजेश आनन्द राय’जौनपुर(उ.प्र.)*****************************************
…………………………… …
6:-
……..”कविता”………..
………………………………..”बच्चों के लिए”…………….

  • अपने सुकर्मों की पहचान बनो तुम
    इक अनुशासित इंसान बनो तुम
    जिस पर गर्व करे यह देश तुम्हारा
    ऐसे नागरिक महान बनो तुम !!
    पढ़ो, लिखो, कूदो, खेलो
    सबसे तुम अच्छा बोलो
    दुर्भावना से रहकर दूर सदा
    सबकी शुभेच्छा तुम पा लो !!
    सबके प्रिय होवो! सबके दुलारे
    दुख-सुख मेंं बनो तुम सबके ‘सहारे’
    प्रियदर्शी, समदर्शी हो जाओ
    बनो भारत माँ के आँख के तारे !!
    सदाचार श्री राम का पा लो
    स्वयं को महावीर,बुद्ध बना लो
    अम्बेडकर की समता हो तुममे
    गाँधी जी के धैर्य को पा लो !!
    क्रांति की राह, सत्य की राह हो
    सत्य-सत्य बस सत्य की चाह हो
    सत्य हो जीवन, अर्पण सत्य हो
    सत्य के लिए समर्पण सत्य हो !!
    टैगोर, बंकिमचंद की प्रतिभा हो
    शरत, प्रेमचन्द की करुणा हो
    तुलसी का समभाव हो तुममे-
    हर जीव में ईश्वर को देखो !!
    सुभाष सदृश नेतृत्व का गुण हो
    भगत सिंह की मेधाशक्ति हो
    निर्भीक बनो तुम ‘चन्द्र शेखर’ सा
    बिस्मिल, बटुक सा त्याग शक्ति हो !!
    राणाप्रताप सा स्वाभिमानी हो
    वीर शिवा सा बलिदानी हो
    मात्रृभूमि की रक्षा हित
    सिख, मराठों सा अभिमानी हो !!
    देश की इच्छा, देश की रक्षा
    देश प्रेम में हर इक परीक्षा
    ऐतिहासिक गौरव से अनुप्राणित-
    आत्मबोध की हर इक शिक्षा !!
    ‘दया-विवेकानन्द’ को धारण कर लो
    आर्यावर्त के हर संताप को हर लो
    विस्तृत होवो सिन्ध से शिलांग तक
    कश्मीर-केरल को एक सा कर लो !!
    मणिपुर, नागालैंड, आसाम, बंगाल में
    सत्य सनातन की संस्थापना कर दो
    सेवा-शिक्षा, कार्य समर्पण के दम पर
    आर्य संस्कृति पुनः अवतारित कर दो !!
    अपनी संस्कृति, आर्य संस्कृति
    अपनी सभ्यता ‘सप्त-सैन्धव’
    अपनी रचना-उपनिषद गीता
    आध्यात्म सम्पन्न अपना वैभव !!
    गर्व करो तुम ‘भारत’ में जन्में
    शस्य श्यामला धरती पर खेले
    न इतनी समृद्ध आध्यात्म- विरासत
    न कहीं ऐसा पवित्र संस्कार मिले ।।
    ‘सम्पूर्ण मानवी बनने में
    यह धरती है स्वयं सहायक’
    रामायण-गीता में भगवान कह गए
    कह गए सरस्वती के अमर गायक ।।
    ……………………………….
    स्वरचित एवं मौलिक
    ✍️बृजेश आनन्द राय राय,जौनपुर,उत्तर प्रदेश
    भारत।मो.9451055830
    ……………………………….



गुलाम

गुलाम 3 –

रेत रेत खेलती लङकियों ने
फैसला किया
अब नहीं खेलेंगे रेत रेत
और  कुछ हाथों ने अचानक
 बन्दूक थाम लिया
नेस्तोनाबूत कर दिए गये
कितनी गुङियों के घर
तोङ दी गई कलमें
फाङ डाले गए कई महाकाव्य
और गिरा दिए गए
पुरातन सभ्यताओं में निर्मित
रेत के महल।
छप तो सकती थी
यह खबर भी
तमाम ऊल जलूल खबरों की तरह
मगर सभी समाचार पत्रों द्वारा यह
एक एक कर नकार दी गई
आखिर औरतें सृष्टि के आदिम विचारों
की सहभागी नहीं
उन्हें नहीं मालूम उत्तर कोरिया की
सीमा रेखा की हलचल
न फ्रांस के राष्ट्रपति का नाम ही
वो बहस नहीं करती मार्क्स वाद पर
जबकि ये सभी मुद्दे
उन्हें आजाद कर सकते हैं।
उनकी अपनी खुद की गुलामी से
जो चुनी गई है
उन्हीं के द्वारा ही
उनके खुद के लिए।




देश भक्ति काव्य रचना प्रतियोगिता

            ।। मेरा जुनून देश भक्ति ।।

हे मातृभूमि मेरी, तुझ पर यह जीवन अर्पण हैं ।

तेरा मानना मिटने दूंगा, तू विश्व का दर्पण है ।।

“मेरा जुनून है” राष्ट्रभक्ति का, नाम नहीं मिटने दूंगा ।हे भारत मां भारती, तेरा मान ना झुकने दूंगा ।।

यह मेरा मानव चोला तो, तुझ पर ही समर्पण है ।

हे मातृभूमि मेरी, तुझ पर यह जीवन अर्पण है ।।

“मेरा जुनून है” विश्व गुरु का, पद पर भारत को लाना है।

सोने की चिड़िया पहले थी, अब फिर सोने का बनाना है।।

त्याद तपस्या धर्म कर्म और, सेवा का आकर्षण है।

हे मातृभूमि मेरी, तुझ पर यह जीवन अर्पण है ।।

“मेरा जुनून तो” ध्वज पर तेरे, नया रंग भरने का है ।

इतिहास पुरुष बलिदानी जैसा, लड़ते-लड़ते मरने का है।।

सूर वीर सपूतों के संग, तेरी महिमा का वर्णन है ।।

हे मातृभूमि मेरी, तुझ पर यह जीवन अर्पण है।।

“मेरा जुनून है, ऋषि-मुनियों को, व्यापक सम्मान दिलाने का।

शाकाहारी नशा मुक्त और, भारत नया बनाने का ।।

नेम नियम विद्या “जलक्षत्री”, साधना का दर्शन है ।

हे मातृभूमि मेरी, तुझ पर यह जीवन अर्पण है ।।

 

रचनाकार- अशोक धीवर “जलक्षत्री”

ग्राम -तुलसी (तिल्दा नेवरा )

जिला -रायपुर (छत्तीसगढ़)

सचलभास क्रमांक – 9300 716 740




प्रेम काव्य लेखन प्रतियोगिता हेतु “यादें”

यादें

[“हरिश्चंदा” (प्रेम की अनन्य गाथा) प्रेम काव्य कविता का नायक हरि अपनी चंदा का स्मरण करते हुए लेखक “हिंदी जुड़वाँ”]

मैं पलट रहा हूं पन्ना पन्ना, यादों की परछाई का
आज मेरा दिल दुखता है, बिछड़ने की जुदाई का
कितने अरसे बीत गए, अब वह कहां जवानी हैं
मिलकर भी मिल ना पाए, अधूरी प्रेम कहानी है

कोशिश हमने भी नहीं की, छूकर प्यार जताने को
कहा उसने नहीं तरसती रही, एक स्पर्श को पाने को
वह जीत रही थी क्षण क्षण, अपनी प्यारी मुस्कान से
मेरा उससे प्यार था गहरा, बढ़कर अपनी जान से

कभी उत्सुकता मन में उठती, उसको गले लगाने को
वह चाहती थी मन ही मन, मुझको दिल में छुपाने को
मुझे समझती में उसे समझता, अभी बहुत ही दूरी थी
आज पूछता हूं मेरे मन, बता कौनसी तेरी मजबूरी थी

मेरा मन उसे चाहता रह गया, इजहार नहीं कर पाया
घुटकर रहगई मेरी हसरतें, उसको कभी नहीं बताया
वह पड़ाव उम्र का तृष्णा मन की, कभी भूल ना पाए
एक दूजे को देख देखकर बिच्छड़ गए हमने चुनी जुदाई

हेतराम भार्गव “हिन्दी जुड़वाँ”
शिक्षा – MA हिन्दी, B. ED., NET 8 बार
सम्प्रति-हिन्दी शिक्षक, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करसान, शिक्षा विभाग केन्द्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़
9829960882 [email protected]

माता-पिता – श्रीमती गौरां देवी, श्री कालूराम भार्गव
प्रकाशित रचनाएं –
जलियांवाला बाग दीर्घ कविता (लेखक द्वय हिन्दी जुड़वाँ – खंड काव्य )
मैं हिन्दी हूँ – राष्ट्रभाषा को समर्पित महाकाव्य (लेखक द्वय हिन्दी जुड़वाँ – महाकाव्य )
आकाशवाणी वार्ता – सिटी कॉटन चेनल सूरतगढ राजस्थान भारत
कविता संग्रह शीघ्र प्रकाश्य –
वीर पंजाब की धरती (लेखक द्वय हिन्दी जुड़वाँ – महाकाव्य )
तुम क्यों मौन हो – (लेखक द्वय हिन्दी जुड़वाँ – खंड काव्य )
उद्देश्य– हिंदी को प्रशासनिक कार्यालयों में लोकप्रिय व प्राथमिक संचार की भाषा बनाना।
साहित्य सम्मान
स्वास्तिक सम्मान 2019 – कायाकल्प साहित्य फाउंडेशन नोएडा, उत्तर प्रदेश l
साहित्य श्री सम्मान 2020– साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्थान, मुंबई महाराष्ट्र l
ज्ञानोदय प्रतिभा सम्मान 2020– ज्ञानोदय साहित्य संस्था कर्नाटक l
सृजन श्री सम्मान 2020 – सृजनांश प्रकाशन, दुमका झारखंड।
कला शिरोमणी साहित्य सम्मान 2020– ब्रजलोक साहित्य शोध संस्थान, आगरा उत्तर प्रदेश l




MAHILA DIWAS PRATIYOGITA

मै हू एक नारी
सबला होकर भी
क्यों पुकारते है अबला
हर वक्त हर कदम ये सवाल रहता
साये की तरह पीछे
सोच सोच कर हार जाती हू
जवाब ढूड नहीं पाने पर
फिर सोचती हू की –
सचमूच कही मै अबला तो नहीं
युग युग बीत गए
क्या पहले भी कभी नारी ने
नहीं किए क्या कार्य बड़े
लेकिन हाय |
ये दुनिया जालिम है
जाकर भूल नारी को
रखते याद पुरुषों को क्योंकि –
हर वक्त उन्हे रहता है अहसास
एक पुरुषत्व का
लेकिन –
आज समय बदल गया है
नारी ने खुद को संभलकर
बना ली है
अपनी अलग पहचान
पढ़ लिख कर
पा लिया स्थान बराबर
फिर भी –
आज इस देश के किसी कोने मे
बहु – बेटियों पर
होते है अत्याचार
खुद अन्याय सहकर खुद काटों पर चलकर
देती है फूल औरों को
और खुद भोगती है सजा देती है फूल औरों को
और खुद भोगती है सजा
इस जालिम दुनिया मे आने की
क्योंकि – इसी का नाम तो अबला है ..

डॉ शारदा बलिराम राऊत
( के के एम महाविद्यालय ,मानवत परभणी )
बासुरी निवास रचना कॉलनी ,मानवत
[email protected]
mo. 9422744601

 




भारत माँ से अनुरोध

राष्ट्र की ये दुखियारी धरती स्वर्ग बना दे भारत माँ,
अपनी ममता के अमृत से इसे सजा दे भारत माँ।

देश के कपटी भ्रष्टाचारी तुझसे धोखा करते हैं,
तेरे ही आँचल में रह कर रक्त ये सोखा करते हैं।
ये ‘खटमल’ जब लांघें सीमा, तांडव कर दे भारत माँ।
राष्ट्र की ये दुखियारी धरती स्वर्ग बना दे भारत माँ

हिन्दू – मुस्लिम दहक रहे हैँ द्वेष के अंगारों में।
नफ़रत के हथियार आजकल बिकते हैँ बाज़ारों में।
जात-धर्म के इस राक्षस का मर्दन कर दे भारत माँ।
राष्ट्र की ये दुखियारी धरती स्वर्ग बना दे भारत माँ

जब हम जागेंगे निद्रा से खुशहाली छा जाएगी,
फिर से भारत माता सोने की चिड़िया कहलएगी।
हम भारत के ‘सुप्त भरत’ हैं, हमें जगा दे भारत माँ। 
राष्ट्र की ये दुखियारी धरती स्वर्ग बना दे भारत माँ।

चरित दीक्षित




भारत को स्वर्ग बनाना है।

आज हमें भारत को स्वर्ग बनाना है,
अपने श्रम की बूंदों से सजाना है।

चलें राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने हम,
आओ तोड़ दें सभी स्थूलता का ये भ्रम,
नहीं रहेगा भारत अब कोई मोहताज,
चलो दिखा दें दुनिया को अपना दमख़म।
विश्वपटल पर भारत को छा जाना है,
अपने श्रम की बूंदों से सजाना है।

हम जिस दिन भाई-भाई बन जाएंगे,
तब ही सच्चे देशभक्त कहलाएंगे,
जात-पात और सम्प्रदाय के विष को तज,
एकता का प्रेम राग सब गाएंगे।
फिर से उस स्वर्णिम युग को दोहराना है,
अपने श्रम की बूंदों से सजाना है।

हम सब की मेहनत एक दिन रंग लाएगी,
चहुंओर सुख समृद्धि छा जाएगी,
होगा सारा राष्ट्र मुक्त सब रोगों से,
तभी बात ‘बापू’ की सच हो पाएगी।
भारत को ‘निर्मल भारत’ बनाना है,
अपने श्रम की बूंदों से सजाना है।

आज हमें भारत को स्वर्ग बनाना है,
अपने श्रम की बूंदों से सजाना है।