मीनाक्षी डबास की नई कविता: रिमझिम-रिमिझम
रिमझिम रिमझिम
बरसे फुहार
मन नाचे मेरा
करे पुकार l
रिमझिम रिमझिम
बरसो पानी
भू पर लिख दो
फिर नई कहानी
रिमझिम रिमझिम
कदम बढ़ाए
डालों को तुम
चलो भिगोएं l
रिमझिम रिमझिम
मधम मधम
मिट्टी के कण में
बस जाओ
रिमझिम रिमझिम
नाच नाच के
नदियों से तुम
आन मिलो, अब
रिमझिम रिमझिम
कूद फांद के
चट्टानों से भिड़ जाओ
रिमझिम रिमझिम
नाच नाच के
बच्चों का भी
जी बहलाओ
मीनाक्षी डबास “मन”
(हिंदी प्रवक्ता)
राजकीय सह शिक्षा विद्यालय पश्चिम विहार
शिक्षा निदेशालय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली