1

छात्रा माधवी की कविता “आपका आभार है”

सृष्टि में जीवन का संचार किया।
मानव मन में दया धर्म का भाव दिया।
चारों और मानवता का प्रसार किया।
हे ईश्वर, आपका आभार है।

जन्म दिया और पाल- पोस कर बड़ा किया।
हर सदिच्छा को मांग से पहले पूरा किया।
स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद से परिपूर्ण किया।
हे माता पिता, आपका आभार है।

अज्ञान मिटा, सही मार्ग का दर्शन दिया।
अथाह ज्ञान के सागर से मुझे ज्ञान अतुल्य दिया।
राह सफलता की दिखाकर मेरा जीवन धन्य किया।
हे गुरुवर, आपका आभार है।