1

रानू चौधरी की नई कविता, यक्ष प्रश्न

यक्ष प्रश्न

किसानों की मुस्कराहट से

लहराते हैं खेत

खेतों के लहराने से

मुस्कराता है पूरा देश |

मुस्कान किसानों की

क्यों जाती दिख रही हैं

खेतों की हरियाली

क्यों गुम सी दिख रही हैं|

क्यों नहीं मिलता उन्हें

परिश्रम का फल

क्यों देनी पडती है

उन्हें अपनी जान

क्यों नहीं किया जाता

समस्याओं का समाधान।

तो कैसे रखें आशा

कि मुस्कराएगा हमारा

आने वाला हिन्दुस्तान |

                   – रानू चौधरी