आज वर्त्तमान और चौरी चौरा
चौरी चौरा आज अपने
अतीत पर गर्वित
आह्लादित पूरुखों ने
माँ भारती की आज़ादी के
महायज्ञ में
अपने प्राणों की आहुति
देकर शौर्य पराक्रम की
राह दिखाई।।
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल
गोरखपुर जनपद का
कस्बा भारत का गौरवशाली
पड़ाव इतिहास आज़ादी की
परछाई।।
चौरी चौरा गोरखर पूर्वांचल
उत्तर प्रदेश का जन जन नर
नरेंद्र की परछाई।।
राष्ट्र के धन्य धरोहर
संस्कृति संस्कार इतिहास
आज़ादी के उद्देश्य संस्कार
नर में नरेंद्र हर भारतवासी
भाव आत्मा की आवाज़ अंदाज़
शौर्य आस्था विश्वास विश्व भरण
पोषण का भरत भाई।।
इंदिरा प्रियदर्शिनी ने वर्षो पहले
चौरी चौरा आकर आजादी के
बलीदानी पर शीश नवाई
कृतज्ञ राष्ट्र के भावों का पुष्प चढ़ाई।।
नर नरेंद्र सिर्फ नाम नही ना
जीवन का पात्र माँ भारती की
महिमा गरिमा का मानव भारत
की मर्यादा गौरव का वरदान
वरदाई।।
वर्तमान चौरी चौरा की धरती
का स्वाभिमान नर में नरेंद्र
कर्म धर्म मर्म ज्ञान स्वतंत्र राष्ट्र
हिंदुस्तान के स्वर्णिम भविष्य
का सत्य सनातन प्राण सारथी महारथी।।
नांदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश