1

*अयोध्या में संतो संग हिन्दू-मुस्लिम खेलें रंग होली*

*अयोध्या में संतों संग हिन्दू-मुस्लिम खेलें रंग होली*
***************************************

रचयिता :

*डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.

 

खेलें हिन्दू मुस्लिम मिल कर होली,
अयोध्या में राम लला के घर होली।

भाई इकबाल व अनीस खेलें होली,
गंगा जमुनी संस्कृति की यह होली।

प्यार एवं भाईचारे की अनुपम होली,
अयोध्या खेल रही एकता की होली।

हिन्दू मुस्लिम एक दूजे के रंग होली,
डारें अबीर गुलाल और खेलें होली।

ब्रज में खेलें मथुरा बरसाने में होली,
अयोध्या में भी खेलें संग संग होली।

यह है अपने देश परिवेश की होली,
गुझिया पापड़ चिप्स की यह होली।

विविध रंग भरी पिचकारी की होली,
तन मन वस्त्र में बहुरंगों की है होली।

गले मिलें सब ये बोलें होली है होली,
अवध में खेलें रघुवीर संग सब होली।

लड्डू,लठमार,रंग,फूलों की ये होली,
बृज बरसाने में खेलें कृष्ण संग होली।

रूप धरे हैं राम लक्ष्मण की इस होली,
कृष्ण रूप धरे गोपियों संग की होली।

दिलों से दिल को मिलाती यह होली,
ये फ़ाग अनेक रंग बरसाती ये होली।

ढोल व झांझ मंजीरा बजे इस होली,
लक्ष्मण के हाथ अबीरा है इस होली।

श्रीराम की नगरी अयोध्या की होली,
युग युग से प्रेम सौहार्द्र की रही होली।

खुशियों के संग मिलकर खेलो होली,
अमन चैन से बीते यह रंग पर्व होली।

होली उत्सव है भाई ये होली है होली,
करो ठिठोली देवर भौजाई की होली।

होली है जीजा व साली की यह होली,
सरहज और नंदोई की भी है ये होली।

भाई और भाई की यह प्रमुदित होली,
छोटे बड़े वृद्ध महिला पुरुष की होली।

बच्चों के रंग भरे गुब्बारों की ये होली,
उछल कूद कर रंग लगाने की है होली।

मन को मन से मिलाने की है ये होली,
दुश्मनी शत्रुता सब भुलाने की होली।

रंगों का पर्व हँसी ख़ुशी मनाना होली,
मन आह्लादित करती रही है ये होली।

 

रचयिता :

*डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.
इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर-नार्थ इंडिया
एलायन्स क्लब्स इंटरनेशनल,कोलकाता,प.बंगाल
संपर्क : 9415350596