*ॐ नमः शिवाय-हर हर बम बम-जय शिव शंकर शम्भू*
*ओम नमः शिवाय,हर-हर बम-बम,जय शिव शंकर शम्भू*
(जटा जूट धारी शिव शंकर जय हो शम्भू)
***************************************
रचयिता :
*डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.
हर हर महादेव जय काशी शम्भू,
घट-2 में बम बम भोले हों शम्भू।
बाबा विश्वनाथ जय काशी शम्भू,
महाकाल की नित जय हो शम्भू।
सोमनाथ की जयहो हर हर शम्भू,
मल्लिकार्जुन देव जय हो हे शम्भू।
ममलेश्वर ध्यान की जय हो शम्भू,
बाबा वैद्यनाथ की जय हो शम्भू।
भीमा शंकर स्वामी जय हो शम्भू,
नागेश्वर बाबा तेरी जय हो शम्भू।
त्रयंबकेश्वर स्वामी जय हो शम्भू,
हे घृषणेश्वर नाथ जी जै हो शम्भू।
सेतु बंधु रामेश्वरम जय हो शम्भू,
हे बाबा केदारनाथ जय हो शम्भू।
ओंकारेश्वर स्वामी जय हो शम्भू,
मनकामेश्वर महादेव जै हो शम्भू।
बाबा बेलखरनाथ जै हो हे शम्भू,
हे पडिंलन महादेव जय हो शम्भू।
घुइसरनाथ बाबा की जै हो शम्भू,
हे बर्फानी बाबा तेरी जै हो शम्भू।
हर हर बम बम तेरी जय हो शम्भू,
हेगौरी शंकर तेरी जय हो हे शम्भू।
कैलाशपति की जय जय हो शम्भू,
अमरनाथ जी की जय हो हे शम्भू।
पशुपतिनाथ आपकी जय हो शम्भू,
टपकेश्वर महादेव की जय हो शम्भू।
रुद्रेश्वर स्वामी की जय जय हो शम्भू,
नटराज महादेव की जय जय शम्भू।
हे नागराज तेरी जयजय हो हे शम्भू,
जटाजूटधारी शंकर की जै हो शम्भू।
हे त्रिपुरारी तेरी नित जय हो शम्भू,
आशुतोष भगवान की जै हो शम्भू।
जय हो त्रिशूल धारी की जै हो शम्भू,
जयहो डमरूधारी तेरी जय हो शम्भू।
मृगछालाधारी शंकर की जै हो शम्भू,
हे विषपान कारी महादेव जै हो शम्भू।
हे त्रिनेत्रधारी शिवशंकर जय हो शम्भू,
जटाचंद्रधारी भोलेशंकर जय हो शम्भू।
हे देवों के देव महादेव जी जै हो शम्भू,
जीवन के प्रतिपल तेरी जय हो शम्भू।
12 ज्योतिर्लिंगों विश्वनाथ जै हो शम्भू,
रखना शंकर खैर सदा जय हो हे शम्भू।
रचयिता :
*डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ़ सिटी,उ.प्र.
इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर-नार्थ इंडिया
एलायन्स क्लब्स इंटरनेशनल,कोलकाता,प.बंगाल
संपर्क : 9415350596