शिक्षित बेटी
मैं बेटी, पत्नी और माँ बन
आज बनी सशक्त नारी हूँ
एक जीत की कोशिश में
हजारों बार बार मैं हारी हूँ
संघर्ष मेरे बचपन के
याद जब – जब आते हैं
बीते जीवन के दर्पण में
बेटा-बेटी के भेद दिखाते हैं
बहुत मुश्किल था उस दौर में
बेटी का लिखना पढ़ना
सामाजिक परंपराएं थी विरुद्ध
मुश्किल था शिक्षित होकर बढ़ना
समय साथ देता रहा मेरा
मैं समय के साथ चलती गई
शिक्षा के जीवन पथ पर
सब सहते आगे बढ़ती गई
किन शब्दों में, कहूंँ आज मैं
कितनी ही कुप्रथाएं मिटाई है
कितने भेद भाव सहे हैं मैंने
कितने भेदी दीवारें हटाई है
सच में एक घर में एक बेटी
जब पढ़ लिख जाती है
दो घर के आँगन में वो
प्रकाश का दीप जलाती है
हरिराम भार्गव “हिन्दी जुड़वाँ”
शिक्षा – MA हिन्दी, B. ED., NET 8 बार JRF सहित
सम्प्रति-हिन्दी शिक्षक, सर्वोदय बाल विद्यालय पूठकलां, शिक्षा निदेशालय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली
9829960782 hindijudwaan@gmail.com
माता-पिता – श्रीमती गौरां देवी, श्री कालूराम भार्गव
प्रकाशित रचनाएं –
जलियांवाला बाग दीर्घ कविता-खण्डकाव्य (लेखक द्वय हिन्दी जुड़वाँ)
मैं हिन्दी हूँ – राष्ट्रभाषा को समर्पित महाकाव्य-महाकाव्य (लेखक द्वय हिन्दी जुड़वाँ)
आकाशवाणी वार्ता – सिटी कॉटन चेनल सूरतगढ राजस्थान भारत
कविता संग्रह शीघ्र प्रकाश्य –
वीर पंजाब की धरती (लेखक द्वय हिन्दी जुड़वाँ – महाकाव्य )
उद्देश्य- हिंदी को प्रशासनिक कार्यालयों में लोकप्रिय व प्राथमिक संचार की भाषा बनाना।
साहित्य सम्मान –
स्वास्तिक सम्मान 2019 – कायाकल्प साहित्य फाउंडेशन नोएडा, उत्तर प्रदेश l
साहित्य श्री सम्मान 2020- साहित्यिक सांस्कृतिक शोध संस्थान, मुंबई महाराष्ट्र l
ज्ञानोदय प्रतिभा सम्मान 2020- ज्ञानोदय साहित्य संस्था कर्नाटक l
सृजन श्री सम्मान 2020 – सृजनांश प्रकाशन, दुमका झारखंड।
कला शिरोमणी साहित्य सम्मान 2020- ब्रजलोक साहित्य शोध संस्थान, आगरा उत्तर प्रदेश l
Last Updated on January 24, 2021 by hindijudwaan