नन्हीं सी जान उड़े बनके पुरवाई
सपनों के देश में जहां बसे परि रानी
चाँद तारों संग खेले छुपन छुपाई
अपनी ही मस्ती में रहे गुड़िया रानी
जादुई हँसी से अपनी करे दुनिया दीवानी
नन्हीं सी जान उड़े बनके पुरवाई
माँ का आँचल पकड़ झूमें घर आँगन
पापा का हाथ पकड़ दौड़े बिटियां रानी
घर की रौनक है राजदुलारी
नन्हीं सी जान उड़े बनके पुरवाई
Last Updated on January 29, 2021 by mymail.rupali